bhaskar Web English
HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

आजादी अभी अधूरी : पाटिल

अमृतसर.

गृहमंत्री शिवराज पाटिल ने कहा कि आजादी अभी अधूरी है। अंग्रेजों से तो आजाद हो चुके हैं, अब गरीबी, भूख, असमानता से आजादी की जरूरत है। रणजीत एवेन्यू इलाके में आय़ोजित भगत सिंह की जन्मशताब्दी कार्यक्रम में शिअद के कार्यवाहक अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की मांग पर पाटील ने कहा, वह पंजाब में सेंट्रल यूनिवर्सिटी, मोहाली में भगत सिंह के नाम पर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की स्थापना के बारे में पीएम व संबंधित मंत्रालयों से बातचीत करेंगे।

केंद्रीय पर्यटन मंत्री अंबिका सोनी ने कहा, प्रधानमंत्री द्वारा गठित की गई कमेटी के निर्देशानुसार पंजाब में ही नहीं, बल्कि सारे देश में ही भगत सिंह की जन्म शताब्दी मनाई जा रही है। उन्होंने युवाओं से कहा, उन्हें सोचना चाहिए कि जब भगत सिंह 23 वर्ष की आयु में फांसी के फंदे को चूम सकते हैं तो आज देश के 60 फीसदी 25 साल की उम्र के युवक देश के लिए क्या कर रहे हैं?





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: