bhaskar Web English
HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

कांग्रेसियों के कब्जे में 3 घंटे सरकार

अमृतसर. शुक्रवार को पंजाब सरकार पूरी तरह कांग्रेस के घेरे में 'कैद' होकर रह गई। यहां तक कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल भी कांग्रेसी नेताओं का बेसब्री से इंतजार करते देखे गए। माइक से कांग्रेस के ही सबसे ज्यादा चार नेताओं की आवाज सुनाई दी।

मौका था रणजीत एवेन्यू में शहीद भगत सिंह की जन्म शताब्दी पर हुआ श्रद्धाजंलि समारोह। अकाली-भाजपा सरकार सिर्फ 'मेहमानवाजी' करती ही नजर आई, जबकि अप्रत्यक्ष तौर पर रिमोट कंट्रोल कांग्रेसियों के 'हाथों' में ही नजर आया। केंद्र सरकार की ओर से आयोजित शहीद भगत सिंह का जन्म शताब्दी समारोह पूरे देश में हुआ, लेकिन उनके पारिवारिक सदस्यों के शामिल होने के कारण अमृतसर के समारोह कुछ अलग ही था।

समारोह को भाजपा के तीन नेता मनोरंजन कालिया, राजेंद्र भंडारी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी, अकाली दल की ओर से मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर बादल तथा भाकपा के नेता जोगेंद्र सिंह दयाल जबकि कांग्रेस के चार नेताओं में पाटिल और सोनी के साथ-साथ हुड्डा और भट्ठल ने भी संबोधित किया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: