जालंधर. पंजाब में बड़े स्तर पर कबूतरबाजी का धंधा कर रहे दिल्ली के कबूतरबाज दंपती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नई दिल्ली के लाजपत नगर निवासी हरीश कुमार अरोड़ा और उसकी पत्नी रशिम को पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर यहां ले आई है। इन्हें आर्थिक अपराध शाखा ने पकड़ा।
पुलिस अरोड़ा के रैकेट से जुड़े लोकल नैटवर्क का पर्दाफाश करने में लगी है। पुलिस को शक है कि आरोपी फर्जी वीजा तैयार करने का भी धंधा करते रहे हैं।
इंग्लैड भेजा नहीं, लिए 15.4 लाख : मुकेरियां के गांव पंज ढेर कलां निवासी अमन सिंह ने बीते साल इस दंपती से इंग्लैंड भेजने के अपने पिता के दोस्त की बेटी अविनाश लता और खुद को विदेश भेजने का सौदा 27 लाख में तय कर लिया और 15.4 लाख भी दिए, पर इन्होंने दोनों को इंग्लैंड नहीं भेजा।