HomeNewsRajasthanKota Kota

पार्षद पर हमला

कोटा. स्टेशन क्षेत्र के नेहरूनगर वार्ड 19 के पार्षद हाजी नईमशेख पर शुक्रवार सुबह डडवाड़ा क्षेत्र में एक स्कूल के बाहर दानिश, अज्जू उर्फ एजाज, नसरू के councilorपुत्र व उनके रिश्तेदारों ने घेरकर हमला कर दिया।

महाराव भीमसिंह चिकित्सालय में भर्ती घायल पार्षद नईम ने बताया कि सुबह वह अपने बच्चे को डडवाड़ा क्षेत्र में स्कूल छोड़कर घर आ रहे थे, तभी दानिश, अज्जू, नसरू का लड़का सहित 6-7 जनों ने उसे घेर हमला कर दिया, जिससे वह सड़क पर गिर गया, फिर लगातार उस पर लाठी व सरिए बरसाते रहे। दानिश ने उसके सिर पर वार किया, जिसे उसने हाथ पर रोका तो हाथ में गंभीर चोट लगी। उसने मदद के लिए शोर मचाया तो कई लोग अपने घरों से निकलकर सड़क पर आए। जिन्हें देख हमलावर भाग खड़े हुए।

डॉक्टरों के अनुसार उनके पैर व हाथ में कई जगह फ्रेक्चर है। उसके पैर का ऑपरेशन किया गया। इस मामले में भीमगंजमंडी पुलिस ने पार्षद के बयानों के आधार पर दानिश, अज्जू, नसरू का लड़का व अन्य लोगों के खिलाफ प्राणघातक हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया। देर शाम तक एक भी हमलावर गिरफ्तार नहीं हो सके थे।

ठ्ठ पट्टा गलत, निरस्ती प्रक्रिया शुरू : महापौर
महापौर महावर ने स्वयं एमबीएस अस्पताल पहुंचकर घायल पार्षद के हालात जाने तथा आईजी व एस पी से वार्ता करके हमलावरों को तुरंत गिरफ्तार करने को कहा। उन्होंने बताया कि भूखण्ड की फाइल का निरीक्षण करवा लिया गया है। इसमें पट्टा फर्जी है, उसके निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: