HomeNewsRajasthanShekhawati Shekhawati

कंजूस निगम, परेशान लोग

चूरू. कई बार अचानक किसी ट्रांसफार्मर में फाल्ट आता है तो पूरा शहर घंटों तक अंधेरे में डूब जाता है। बिजली गुल होने से परेशान उपभोक्ता जब निगम कार्यालय corporationमें फोन करते हैं तो जवाब मिलता है इंडस्ट्रीज एरिया स्थित ट्रांसफार्मर में फाल्ट आ गया है।

इंडस्ट्रीज एरिया वाले ट्रांसफार्मर में फाल्ट आने पर पूरे शहर की बिजली गुल होने की बात उपभोक्ता समझ नहीं पाता। बस निगम को कोसते हुए फोन रख देता है। ये सब होता है जोधपुर विद्युत वितरण निगम की कंजूसी के कारण और इसका खमियाजा भुगतना पड़ता है शहर के बिजली उपभोक्ताओं को।

शहर में लगे अधिकतर ट्रांसफार्मर्स पर जीओ (गोईंग आपरेटिंग सिस्टम) और डीओ (ड्राप्ट आउट सिस्टम) नहीं लगाए जाने से ये परेशानी खड़ी होती है। एक जीओ की कीमत लगभग चार से पांच हजार रुपए और डीओ की कीमत 1000-1200 रुपए के लगभग है। प्रत्येक ट्रांसफार्मर पर पांच-छह हजार रुपए का खर्चा बचाने के जुगाड़ में लोगों को परेशानी होती है। खेतों में लगे ट्रांसफार्मर में फाल्ट आने पर जीओ के अभाव में उपभोक्ता को एरिया के 33 केवी जीएसएस पर जाकर सप्लाई बंद करवानी पड़ती है।

क्या है जीओ
किसी ट्रांसफार्मर की एक लाइन में फाल्ट आने पर ट्रांसफार्मर पर लगे जीओ को कट कर देने से उस ट्रांसफार्मर से जुड़ी पीछे की लाइनें बंद हो जाती है और आगे की चालू रहती है। इससे अन्य क्षेत्रों की बिजली सप्लाई बाधित नहीं होती।

क्या है डीओ
डीओ पर ट्रांसफार्मर का फ्यूज बंधा होता है। अधिक मात्रा में बिजली सप्लाई आने पर ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ जाता है, तो घरों की सप्लाई बाधित हो जाती है। फ्यूज बांधते समय डीओ को कट करके काम किया जाता है।

शहर के प्रत्येक ट्रांसफार्मर पर जीओ-डीओ लगाने के काम को अरबन फोकस स्कीम के तहत हाथ में लिया हुआ है, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद उपभोक्ताओं को फाल्ट की समस्या से निजात मिल जाएगी।
-सादीराम गोठवाल सहायक अभियंता, शहर जोविविनिलि, चूरू





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: