HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

रिटर्न का रिकॉर्ड मांगा

चंडीगढ़. पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य के पूर्व डीजीपी एस.एस. विर्क की इनकम टैक्स रिटर्न से संबंधित रिकॉर्ड तलब किया है। साथ ही पुलिस मुख्यालय से हर साल दी गई रिटर्न का भी ब्योरा जुटाया है। जांच अधिकारियों उन पहलुओं पर भी अलग से जांच शुरू कर दी है, जिसे विर्क ने अपनी पुश्तैनी संपत्ति से होने वाली आय बताया था। जांच अधिकारी खेतीबाड़ी व कमर्शियल प्रॉपर्टी से होने वाली आमदन को मुख्य तौर पर जांच कर रहे हैं।

विर्क के भाई और भतीजे से भी होगी पूछताछ विजिलेंस अब तक की गई जांच में मिले अहम तत्थों के बाद विर्क के भाई राजदीप सिंह विर्क और भतीजे रमनदीप सिंह विर्क से पूछताछ करेगी। फिलहाल यह नहीं बताया गया है कि उनसे कब और कहां पूछताछ की जाएगी। इनसे पूछताछ करने का मुख्य कारण विर्क के साथ कई मामलों में हिस्सेदारी होना है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: