सोनीपत हजरत निजामुद्दीन से कुरुक्षेत्र जा रही चार एचएनके गाड़ी के महिला कंपार्टमेंट पर होलंबी स्टेशन पर कुछ युवकों ने पथराव किया। इसमें तीन महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घर भेज दिया गया। पथराव से ट्रेन को भी क्षति पहुंची है। घटना रात्रि लगभग नौ बजे की है। समाचार लिखे जाने तक आरपीएफ ने मामला दर्ज नहीं किया था।
चार एचएनके गाड़ी रात आठ बजकर चालीस मिनट पर होलंबी स्टेशन पर पहुंची। वहां पर झुग्गी बस्ती के कुछ शरारती लोगों ने गाड़ी पर पथराव कर दिया। इसमें चार महिलाएं व एक युवक घायल हो गए। घायलों नाम आकाश, गीता, कमलेश, मथुरा देवी हैं।
साढ़े नौ बजे गाड़ी नरेला स्टेशन से चली। महिलाओं ने रेल प्रशासन तथा आरपीएफ के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में आरपीएफ ने महिलाओं को सुरक्षा की गारंटी देकर शांत किया।