bhaskar Web English
HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

नौकरी से हटाया तो की खुदकुशी

जुंडला (करनाल) गांव पिचौलिया में नौकरी से हटाए गए फायर मैन 23 वर्षीय दिलबाग सिंह पुत्र दयाराम ने बेरोजगारी से तंग आकर फांसी लगाकर जान दे दी। दिलबाग तरावड़ी फायर स्टेशन पर फायरमैन के रूप में तैनात था। मई माह में करनाल जिले के सभी एक दर्जन कांट्रेक्ट पर तैनात फायरमैनों को हटा दिया गया था। तब से दिलबाग बेरोजगार था।

अपने हटाए जाने के खिलाफ फायरमैनों ने अदालत में मुकदमा भी कर रखा था। गुरुवार को दिलबाग सिंह काफी परेशान था। दोपहर को वह अपने खेतों की ओर गया और खेत में खड़े पेड़ से लटक कर फांसी लगा ली। शाम को ग्रामीणों ने उसका शव पेड़ से लटकता देखा तो परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को अपने कब्जे में ले लिया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: