HomeNewsNational National

नाम एक होने की सजा, बेकसूर को जेल

कटक.नाम एक होना कभी कभी बहुत भारी पड़ जाता है। उड़ीसा की बीमनापानी मुखी को अपने एक रिश्तेदार के हमनाम होने की सजा भुगतनी पड़ी। उसकी रिश्तेदार जो एक अपराध कसूरवार थी मौज करती रही और बीनापानी को जेल में चक्की पीसनी पड़ी। अब जाकर मामले का खुलासा हुआ है।

उड़ीसा हाईकोर्ट ने बालासोर जिले की जेल में कैद बिनापानी मुखी को तत्काल रिहा करने का आदेश दिया है। बिनापानी मुखी को अवैध शराब के कारोबार में पुलिस ने गिरफ्तार किया था और अदालत ने उसे सजा सुनाई थी।

बीनापानी को लोग मिनाती के नाम से पुकारते रहे हैं। उसकी एक रिश्तेदार का नाम भी मिनाती है। अवैध शराब के कारोबार में पुलिस को मिनाती की तलाश थी और गलती से बीनापानी पुलिस के हाथ लग गई। फिर क्या था, मामले की सुनवाई हुई और निचली अदालत ने उसे सजा भी सुना दी। जेल में समय गुजार रही बीनापानी को तब राहत मिली जब एक समाजिक कार्यकर्ता ने हाईकोर्ट में बीनापानी के मसले को उठाया। हाईकोर्ट ने तत्काल बीनापानी को रिहा करने का आदेश दिया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: