जालंधर आज रैंप पर चलेगा जादू स्टूडैंट्स की क्रिएटीविटी का और हसीन मॉडल्स की कैटवॉक से सजेगी शाम। आईएनआईएफडी का ग्लैम परेड फैशन शो के 13 राउंड्स में दिखेगी स्टूडैंट्स की डिजाइन की गई ड्रैसेज। जिमखाना में दैनिक भास्कर के सहयोग से शनिवार को होने वाले फैशन शो में एन्वायर्नमेंट और सेव गर्ल चाइल्ड जैसे इश्यू के लिए लोगों को अवेयर किया जाएगा।
शो का मकसद स्टूडैंट्स की क्रिएटीविटी को प्लेटफार्म देना तो है तो गर्ल चाइल्ड के लिए चल रहे निफ्ड के लाडो रानी प्रोजैक्ट को लोगों तक पहुंचाना भी है। निफ्ड की एडमिनिस्ट्रेटर शिफाली सूद ने शुक्रवार को हुई प्रैस कान्फ्रैंस में बताया ग्लैम परेड फैशन शो में13 राउंडस होंगे जिसमें साड़ी राउंड, नाइट वियर, फ्यूजन , स्ट्रीट वियर, वैडिंग गाउंस, ईवनिंग गाउंस, सूफिज्म गारमेंट्स, बॉलीवुड बेस्ड राउंड, लाडो रानी राउंड, गो ग्रीन राउंड्स होंगे। पल्लब बोस के मुताबिक सेव गर्ल चाइल्ड राउंड यकीनन लोगों को लड़की की जिंदगी को संवारने के लिए प्रेरित करेगा।
अगर हम लड़की की ज्वैलरी, प्रॉपर्टी आदि पर खर्च कर सकते हैं तो उसकी एजुकेशन और करियर को संवारने के लिए भी कदम उठाने चाहिए। इस मौके पर नीरज सूद, निखिल भी उपस्थित थे। आईनिफ्ड का यह कार्यक्रम दैनिक भास्कर के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।