न्यूयॉर्क.अमेरिका ने भारत के साथ हुए परामाणु करार के लागू होने के संबंध में कोई निश्चित समय सीमा से इनकार करते हुए कहा कि नई दिल्ली से ग्रीन सिग्नल मिलते ही इस समझौते को लागू कर दिया जाएगा। दक्षिण और मध्य एशिया के मामलों के सहायक विदेश सचिव रिचर्ड ब्राउचर ने कहा कि भारत की तरफ से इसे आगे बढ़ाने का संकेत मिलते ही इसे लागू करने की अगले चरण की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा इस करार को लागू करने के लिए कोई निश्चित समय सीमा नहीं तय की गई है।
ब्राउचर ने इस बात का स्वीकार किया कि कोंडोलिजा राइस और प्रणव मुखर्जी के बीच हुई बातचीत के दौरान परमाणु करार पर भी बातचीत हुई। हालांकि इस मुलाकात के बाद जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में परमाणु करार पर हुई बातचीत का कोई जिक्र नहीं किया गया था।
गौरतलब है भारत में सरकार को समर्थन दे रहे वामपंथी दल परमाणु करार पर विरोध जता रहे हैं। उन्होंने सरकार से समर्थन वापस लेने की भी धमकी दी है। फिलहाल परमाणु करार के मसले पर बातचीत के लिए यूपीए और लेफ्ट की एक समिति बनाई गई है।
संबंधित खबरें
* मनमोहन तय कर लें एटमी करार पर कब आगे बढ़ना है
* सरकार लेफ्ट के सुझाव मानने को बाध्य नहीं
* यूपीए-लेफ्ट कमेटी पर करात ने कहा नो कमेंट