HomeBusinessCorporate Corporate

हॉकी खिलाड़ियों को नवाजेगा एसबीआई

नई दिल्ली. क्रिकेटप्रेमी देश में एशिया कप में भारतीय हॉकी टीम की शानदार जीत को जहां दरकिनार कर दिया गया है वहीं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने इस जीत की कद्र करते हुए टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने हाल में चेन्नै में पुरुष एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट जीतने के लिए टीम के हर सदस्य को शुक्रवार को पांच-पांच लाख रुपये पुरस्कार के रूप में देने की घोषणा की। भारतीय स्टेट बैंक के अध्यक्ष ओ. पी. भट्ट ने शुक्रवार हॉकी समुदाय की अपील के बाद भारतीय हॉकी टीम के सभी सदस्यों के इस पुरस्कार की घोषणा की।

भट्ट ने कहा, इसके लिए हमने कोई अजेंडा नहीं बनाया था, लेकिन बोर्ड की बैठक में हर किसी ने कहा कि हमें हॉकी टीम की हौसला अफजाई के लिए कुछ करना चाहिए। इसके बाद ही हमने भारतीय हॉकी टीम को यह छोटा सा पुरस्कार देने का फैसला किया।' यह फैसला शुक्रवार को हुई बोर्ड की बैठक में लिया गया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: