HomeNewsNational National

सिलिगुड़ी : कुछ स्थानों से कर्फ्यू हटा

सिलिगुड़ी. इंडियन आइडल प्रशांत तमांग के प्रशंसकों और स्थानीय लोगों के बीच हुई हिंसा के बाद हालात धीरे-धीरे शांत होने के बाद शहर के कई इलाकों से कर्फ्यू हटा लिया गया है।

कई इलाकों में हालात सामान्य होने के बाद कर्फ्यू हटा लिया गया है लेकिन सेना अभी भी कई इलाकों में मार्च कर रही है। गौरतलब है कि दिल्ली मूल के एक एफएम चैनल के रेडियो जॉकी द्वारा तमांग पर की गई टिप्पणी को आपत्तिजनक बताते हुए तमाम प्रशंसकों ने विरोध किया था। बताया गया है कि दार्जलिंग सदर और कुरसिओंग उप संभाग द्वारा उस टिप्पणी पर खेद जताया गया है।

जिला मजिस्ट्रेट राजेश पांडे ने बताया कि हालात की समीक्षा किए जाने के बाद दोपहर दो बजे के बाद शहर के कई स्थानों से कर्फ्यू हटा दिया गया। लेकिन, कल सुबह हालात की अगली समीक्षा किए जाने तक तेन्जिंग नार्गे बस टर्मिनस, रेलवे स्टेशन क्षेत्र और महाबीस्थान समेत 11 संवदेनशील इलाकों में कर्फ्यू जारी रहेगा।



संबंधित खबरें
* इंडियन आइडल पर टिप्पणी से बवाल, सिलिगुड़ी में कर्फ़्यू





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: