bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

बारिश से धुले वनडे में क्लार्क का शतक

बेंगलूर. बारिश के कारण भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यहां खेला गया पहला वनडे बिना किसी नतीजे के समाप्त घोषित किया गया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 307 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 2.4 ओवर में 1 विकेट गंवाकर 9 रन जोड़े थे कि बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। सचिन तेंडुलकर बिना खाता खोले पगबाधा हुए।

एक समय में चार विकेट खो चुकी ऑस्ट्रेलिया के सामने भारत ने कठिन हालात पैदा कर दिए थे लेकिन क्लार्क की शतकीय पारी ने ऑसी टीम को संबल दिया और उनका बेहतरीन साथ दिया हैडिन ने। क्लार्क ने 130 रन बनाए और हैडिन ने 69 रनों का योगदान दिया।

इससे पहले मैच की शुरुआत में टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के गिलक्रिस्ट ने दो चौकों की मदद से 12 रन बनाए लेकिन वे जहीर खान की गेंद पर युवराज को कैच थमा बैठे। उनके आउट होने पर क्रीज पर आए हॉग बिना खाता खोले ही श्रीसंथ की गेंद पर एलबीडब्ल्यू करार दिए गए। उसके बाद मैथ्यू हैडन और फिर साइमंड्स को भी श्रीसंथ ने आउट किया।

गेंदबाजों में सबसे ज्यादा तीन विकेट श्रीसंथ ने झटके। दो विकेट जहीर को और एक विकेट युवराज को मिला। रोमेश पोवार और ट्वेंटी20 में छाए गेंदबाज आरपी सिंह महंगे साबित हुए।

ऑस्ट्रेलिया : 7 विकेट पर 307 रन, प्रति ओवर रन औसत 6.14 अगला मैच : 2 अक्टूबर, कोच्चि में




लाइव स्कॊरबॊर्ड:





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
amit raja
Saturday, 29th Sep 2007, 18:33
agar aaj bharat jeet gaya to mujhe bahut kushi hogi.