HomeSportsCricket Cricket

यूसुफ और पीसीबी की खिंचाई की मियांदाद ने

कराची. आईसीएल के साथ किए गए करार को मजाक बनाकर क्रिकेट जगत में गलत संदेश पहुंचाने के कारण पाकिस्तान के पूर्व बेहतरीन क्रिकेटर जावेद मियांदाद मोहम्मद यूसुफ और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर जमकर बरसे।

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार किए जाने वाले मियांदाद ने कहा कि बोर्ड ने किस आधार पर यूसुफ को करार करने की अनुमति दी जबकि वह पहले ही आईसीएल के साथ करार कर चुके थे। हम अपने खिलाड़ियों के बारे में दुनिया भर के सामने क्या संदेश पहुंचा रहे हैं।

मियांदाद ने कहा कि इस तरह से प्रतिबद्धता और करार का मजाक उड़ाए जाने पर आईसीएल अगर आपत्ति ले तो इसमें गलत क्या है। और अगर यूसुफ ने आईसीएल के करार को अपने राष्ट्रीय कर्तव्य के आधार पर ठुकराया है तो यह उन्हें समझौता करने से पहले ही सोचना था और पहले ही पीसीबी को सूचित करना था।

मियांदाद ने यह भी कहा कि आईसीएल के साथ समझौते को ठुकराकर यूसुफ ने उन सभी खिलाड़ियों के सामने विषम परिस्थिति पैदा कर दी है जिन्होंने लीग के साथ अनुबंध किया हुआ है। इस अध्याय के बाद उनको लेकर पीसीबी इतना क्यों हिचकिचा रही है।

यूसुफ से जवाब मांगा आईसीएल ने :
आईसीएल के साथ किए गए करार को तोड़कर पीसीबी से जुड़ जाने के बारे में इंडियन क्रिकेट लीग ने यूसुफ को एक पत्र भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है। पीसीबी के सूत्रों ने बताया कि यूसुफ को आईसीएल से एक पत्र मिला है जिसमें कहा गया है कि पाकिस्तान क्रिकेट के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहने की खबरों पर वे स्पष्टीकरण दें क्योंकि कानूनी तौर पर उनका अनुबंध आईसीएल के साथ है।

संबंधित खबरें
* यूसुफ अभी भी आईसीएल के साथ
* यूसुफ ने आईसीएल को ठेंगा दिखाया
* यूसुफ को वापस लाने में जुटी पीसीबी





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: