नई दिल्ली. बरोडा की महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ने मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी को शनिवार को डॉक्टर ऑफ साइंस की उपाधि से सम्मानित किया।
कंपनी के एक बयान में कहा गया है कि रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमेन मुकेश अंबानी को एक समारोह में एमएस यूनिवर्सिटी की चांसलर मृणालिनी देवी पुआर ने डिग्री से सम्मानित किया। यूनिवर्सिटी इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम और अभिनेता कनाईलाल मुंशी जैसी हस्तियों को सम्माननीय डिग्री दे चुकी है।
बताया गया है कि एमएस यूनिवर्सिटी द्वारा सम्मानित डिग्री प्राप्त करने वाले अंबानी 15वें और सबसे युवा व्यक्तित्व हैं। बॉम्बे यूनिवर्सिटी से कैमिकल इंजीनियर और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए मुकेश अंबानी को पिछले दिनों यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल द्वारा ग्लोबल विजन 2007 अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।