HomeNewsNational National

श्रीरामुलु का इस्तीफा, सिन्हा मिलेंगे गौड़ा से

बेंगलोर. कर्नाटक के पर्यटन मंत्री और भाजपा नेता बी श्रीरामुलु ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया और दूसरी ओर, अपने नाराज सहयोगी दल जेडी के साथ समझौता वार्ता के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा देवगौड़ा से मुलाकात कर राज्य में सत्ता पूरी तरह से भाजपा को सौंपे जाने के बारे में बात करेंगे।

श्रीरामुलु द्वारा कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के खिलाफ हत्या की कोशिश करने की शिकायत पर भड़के गौड़ा ने भाजपा नेतृत्व के साथ बातचीत करने से मना कर दिया था। इस मामले में तनाव बढ़ जाने पर काफी विमर्श के बाद श्रीरामुलु का इस्तीफा आया है लेकिन इसके साथ ही भाजपा ने कहा है कि 20 महीने पहले हुए समझौते के मुताबिक गौड़ा को सत्ता उसे सौंपना होगी।

सत्ता सौंपने के मामले में नाराज जेडीएस द्वारा अड़ियल रवैया अपनाए जाने पर सिन्हा ने खेद जताते हुए कहा कि पार्टी को विश्वास है कि 20 माह पहले हुए साझा सरकार को फलीभूत करने के अनुबंध पर जेडीएस कायम रहेगी। सिन्हा ने कहा कि मुलाकात के लिए वे गौड़ा से बातचीत कर रहे हैं और आपसी सुविधानुसार तारीख तय कर ली जाएगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: