bhaskar Web English
HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

बच्चों की पिटाई से गुस्साए लोगों ने स्कूली बस रोकी

झज्जर. स्कूल में बच्चों की पिटाई से गुस्साए पलड़ा गांव के ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह गांव जहाजगढ़ के आरसीएम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की बस एचआर-56, 4261 को गांव के अड्डे पर बंधक बना लिया। ग्रामीणों ने स्कूल संचालक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बच्चों की पिटाई करने वाले अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बस रोकने की सूचना बस में सवार स्कूल लिपिक महासिंह ने स्कूल निदेशक व प्राचार्य को दी।

स्कूल संचालक जोगेंद्र डबास करीब तीन घंटे बाद मौके पर पहुंचे और गुस्साए ग्रामीणों को शांत करते हुए उन्होंने उनकी बातें सुनी और पिटाई मामले में स्कूल के डीपीई को तुरंत प्रभाव से हटाने तथा स्टाफ सदस्यों के स्वभाव को सुधारने का आश्वासन दिया। उन्होंने पिटाई से घायल हुए बच्चों का इलाज भी स्कूल की ओर से कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने बस को मुक्त कर दिया। स्कूल संचालक ने बस मुक्त कराने के लिए पुलिस का भी सहयोग लिया था, जिससे मामला गर्मा गया, किंतु बाद में बुजुर्गो की मध्यस्थता से मामला शांति से निबटा।

ग्रामीण कप्तान ओमप्रकाश, अशोक यादव, सुभाष व सरपंच अनिल ने कहा कि उक्त स्कूल में गांव के बच्चों की अध्यापक बेरहमी से पिटाई करते हैं जिससे बच्चे गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। इस कारण ही उन्हें बस को बंधक बनाना पड़ा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: