bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

युवक की हरकत से भड़के लोग

रायपुर. अमलीडीह इलाके के शिव विहार में आज सुबह रुपेश चंचलानी नामक युवक एक मासूम से अश्लील करते हुए पकड़ा गया। इससे पहले भी वह ऐसी हरकत कर चुका था। इस वजह से भड़के लोगों ने पुलिस के सामने उसकी पिटाई भी की।

बताते हैं, युवक ने मोहल्ले में ही मजदूरी करने आई एक महिला की सात वर्षीया बच्ची को उठा लिया। उसे लेकर वह मकान के पिछवाड़े पहुंचा और अश्लील हरकत करने लगा। किसी ने उसे देख लिया और शोर मचने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने मासूम को छुड़ाया। इस दौरान युवक लोगों को दौड़ाने लगा और फिर जाकर अपने घर के कमरे में खुद को बंद कर लिया।

इस बीच सूचना पर पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। उसे देखते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उस पर टूट पड़ी। किसी तरह छुड़ाकर पुलिस उसे थाने ले गई। आरोपी रूपेश चंचलानी (30) के खिलाफ 376, 511 और एसी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी मोहल्ले में एसटीडी-पीसीओ चलाता है।

मृतिका के नाना ने लगाए आरोप
धरसींवा तरपोंगी में शनिवार को अपनी मासूम बच्ची के साथ खुद को आग के हवाले करने वाली युवती के नाना ने आज उसके ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतिका मनीषा वर्मा (23) के नाना रिखीराम का कहना है कि ससुर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था।

उनका कहना है, इसी वजह से एक-डेढ़ महीने पहले वह अपने मायके सूमा भाटापारा चली गई थी। बड़ी मुश्किल से उसे समझा-बुझाकर वापस भेज गया था। गौरतलब है कि मनीषा के पति की मौत बीमारी की वजह से हुई थी। उसके बाद से वह काफी व्यथित रहती थी।

इधर, पीएम के बाद मृतिका और आठ माह की बेटी का शव उसके ससुराल वालों को सौंप दिए गए। युवती का पिता रामजी वर्मा दिल्ली कमाने गया है, इसलिए वह पहुंच नहीं पाया। धरसींवा टीआई यूके चंद्रवंशी ने बताया कि अभी किसी तरह की प्रताड़ना की लिखित शिकायत अब तक नहीं मिली है। पीएम रिपोर्ट भी नहीं मिल पाई है। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की विवेचना की जा रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: