News
Chhattisgarh
Raipur Raipur रायपुर. सेंट्रल जेल में रविवार रात पौने आठ बजे अचानक अलार्म बजने से खलबली मच गई। जेल लाइन के क्वार्टर में आराम कर रहे तमाम अफसर और प्रहरी जिस हाल में थे, उसी में कैदखाने पहुंच गए।
प्रहरियों ने आनन-फानन में अपनी बंदूकें भी संभाल लीं। बाद में पता चला कि जेल अधीक्षक एसके मिश्रा ने प्रहरियों की सजगता चेक करने की गरज से वार्निग अलार्म करवाया था। इसके बावजूद प्रहरियों ने पूरे जेल की तलाशी ली।
सीखचों को चेक करने के बाद बैरकों की जांच की गई। जेल की बाहरी दीवार का भी निरीक्षण किया गया। अंत में जेल की बड़ी चक्कर में चार हवाई फायरिंग भी की गई। बताते हैं कि अलार्म के दौरान पांच प्रहरी देरी से आए। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
अफसरों ने बताया कि वार्निग अलार्म बजते ही चंद मिनटों के भीतर सबको कैदखाने पहुंचने का नियम है। वार्निग अलार्म के जरिये प्रहरियों की मुस्तैदी की भी जांच की जाती है।