bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था में कटौती

रायपुर. पुलिस मुख्यालय ने वीआईपी सुरक्षा की नए सिरे से समीक्षा करते हुए विभिन्न नेताओं को दिए गए 80 गनमैन वापस बुला लिए। इस समय करीब 500 गनमैन वीआईपी की सुरक्षा के लिए तैनात हैं। अफसरों का कहना है कि उपयोगिता को ध्यान में रखकर जवान वापस बुलाए गए हैं।

पुलिस के इस फैसले से दो दर्जन से अधिक वीआईपी के सुरक्षा इंतजाम प्रभावित होंगे। इनमें पूर्व गृहमंत्री नंदकुमार पटेल भी हैं। उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा के तहत चार गनमैन मिले हुए थे। अब वे केवल विधायक हैं, इसलिए दो गनमैन वापस बुलाए जा रहे हैं।

पूर्व मंत्री तुलेश्वर सिंह चुनाव हार गए, फिर भी उनके पास दो गनमैन थे जिन्हें बुलाया जा रहा है। पीएससी के पूर्व प्रभारी अध्यक्ष डा. खेलनराम जांगड़े के दो बंदूकधारियों को भी वापस बुलाने का फैसला कर लिया गया है।

सूत्रों ने बताया कि हिदायतुल्ला विधि विश्वविद्यालय के कुलपति की सुरक्षा में तैनात दो गनमैन वापस बुलाए गए हैं। कई वर्तमान विधायकों की सुरक्षा में लगे गनमैन भी वापस करने की खबर है।

आईजी इंटेलीजेंस डीएम अवस्थी ने कहा कि पुलिस समय-समय पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करती है और आवश्यकतानुसार फेरबदल किया जाता है। किसी की सुरक्षा पर आंच नहीं आने दी जाएगी। शुरू में इस फैसले का कुछ विधायकों ने विरोध भी किया था। बताते हैं कि शासन उन्हें समझाने में सफल रहा और धीरे-धीरे अमल किया जा रहा है।

अतिरिक्त गनमैन ही बुलाए : डीजीपी
डीजीपी विश्वरंजन ने स्पष्ट किया कि किसी भी पात्र नेता की सुरक्षा में कमी नहीं की गई है। अतिरिक्त गनमैन ही बुलाए गए हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: