bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

छग से मानसून अब लौटेगा

रायपुर.monsoon मानसूनी हवा के लौटने का सिलसिला शुरु हो गया है। देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से से मानसून की वापसी शुरु हो चुकी है। छत्तीसगढ़ से 9 अक्टूबर को इसकी विदाई संभव है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून वापसी की वजह से राज्य के कई इलाकों में बारिश हो रही है। राजधानी में रविवार सुबह से बदली छाई रही। दोपहर में कुछ देर के लिए धूप खिली रही।

इससे कुछ समय तक गर्मी रही। शाम को अचानक मौसम बदला। शाम 4.15 बजे तेज हवा के साथ रिमझिम फुहारें पड़ने लगी। कुछ समय बाद बारिश तेज हो गई। इसके बाद देर रात तक हल्की बौछारें रुक रुककर जारी रहीं। राज्य के दूसरे हिस्सों में भी बारिश की सूचना है। भिलाई-दुर्ग में दोपहर में बारिश हुई।

बारिश से गर्मी में थोड़ी राहत मिली। राजधानी में दिन का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य ही रहा। जबकि रात का तापमान औसत से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 24.2 दर्ज किया गया। हवा में नमी की मात्र अधिक होने की वजह से मौसम में ठंडक बनी हुई है। आद्र्रता सुबह 100 प्रतिशत और शाम को 83 रिकार्ड किया गया।

कई इलाकों में पानी बरसा
पिछले 24 घंटों के दौरान देवभोग में 50 मिलीमीटर बारिश हुई। इनके अलावा भानुप्रतापुर, डौंडीलोहारा, धमधा, धमतरी, डोंगरगढ़ और दुर्ग में भी अच्छी बारिश दर्ज हुई। लभांडी स्थित कृषि मौसम वेधशाला में सितंबर महीने में 225 मिमी बारिश दर्ज की गई। यह सामान्य से 35 प्रतिशत अधिक है।

विशेषज्ञों ने बताया कि राज्य में मानसून 9 अक्टूबर के आसपास वापस होता है। इसके असर से बादल छाए हुए हैं। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के सभी संभागों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: