bhaskar Web English
HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

55 हजार के पत्थर जब्त

ग्वालियर. वन विभाग ने जंगल से खोदकर निकाले गए 55 हजार रुपए के फर्शी पत्थर को जब्त कर लिया है। पत्थर खोदने वाले तीन मजदूर पकड़ में आ गए हैं, जबकि खदान चलाने वाले भाग निकले।

रेंजर जीके चंद ने बताया कि डीएफओ पुरुषोत्तम धीमान के निर्देश पर अवैध पत्थर निकालने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को भीलपुरा चौकी के वन अमले के साथ भीमलाट स्थान पर छापा मारा गया। वहां मुरैना जिले की सीमा से प्रवेश कर जंगल में पत्थर खोदने आए तीन मजदूरों को मौके पर ही धर दबोचा गया।

मुरैना जिले के रुअर गांव निवासी सोबरन पुत्र जीगना कुशवाह, सोनेराम पुत्र श्रीलाल कुशवाह व घमंडी से औजार व एक ट्राली अवैध पत्थर जब्त किया गया है। इसकी कीमत बाजार में 15 हजार रुपए है। ये मजदूर पहाड़ी गांव (मुरैना) के खदान मालिकों के कहने पर पत्थर निकाल रहे थे। तीन के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

श्री चंद ने बताया कि शनिवार को भी कुलैथ क्षेत्र में अवैध उत्खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। नया पहाड़ के पास जंगल की जमीन से निकाला गया चार ट्राली फर्शी पत्थर जब्त किया गया। इसकी कीमत चालीस हजार रुपए है। वन विभाग ने महेश सिंह यादव कुलैथ व वीरु यादव पुत्र अमरजीत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी मौके से भाग निकले।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: