bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanKota Kota

आदर्श बनेंगे 39 पार्क

कोटा. महावीर नगर स्थित महर्षि गौतम सामुदायिक भवन में रविवार को लगाए गए शिविर में नगर विकास न्यास ने 39 पार्क गोद दे दिए। इनमें 26 वे पार्क भी शामिल हैं, जिन्हें क्षेत्रीय पार्षदों की सहमति से गोद दिया गया है। ये पार्क पार्षदों की निगरानी में आदर्श पार्क के रूप में विकसित किए जाएंगे। सभी पार्क स्वयंसेवी एवं सामाजिक संस्थाओं को 6 माह के लिए गोद दिए गए हैं।

न्यास सचिव धर्मेद्र भटनागर की मौजूदगी में लगे शिविर में संबंधित संस्थाओं को अनुबंध पत्र जारी कर पार्क सौंपने की कार्रवाई की गई। भटनागर ने बताया कि नए आवेदन करने वाली 30 संस्थाओं को भी तीन दिन में पार्क गोद दे दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि न्यास क्षेत्र में 192 पार्क हैं। इनमें से करीब 150 पार्क तो नए कोटा में हैं।

इस क्षेत्र के 13 पार्षदों की सहमति से उनकी इच्छित संस्थाओं को 26 पार्क आदर्श पार्क के रूप में विकसित करने के लिए गोद दिए गए हैं। प्रत्येक पार्षद के जिम्मे दो-दो पार्क हैं। शेष 13 पार्क अन्य संस्थाओं को गोद दिए गए हैं। पार्र्को में बिजली, पानी, पेड़ पौधे विकसित करने, बैंचें और झूले आदि लगाने का जिम्मा नगर न्यास का है। संस्थाओं को तो इनकी देखभाल करना है। पार्र्को में किसी भी तरह के निर्माण पर पाबंदी है। प्राइवेट स्कूलों को पार्क गोद नहीं दिए जाएंगे।

पर्यावरण को मिलेगा बढ़ावा
करीब 110 पार्र्को में बिजली, पानी की व्यवस्था है। पेड़ पौधे विकसित किए जा रहे हैं। शिविर में पार्षद रविन्द्र सिंह सोलंकी और लालचंद गुप्ता भी मौजूद थे। सोलंकी ने पार्क गोद दिए जाने की न्यास की मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि इससे पर्यावरण को बढ़ावा देने में जनभागीदारी बढ़ेगी। कालोनियों के वाशिंदों को हवाखोरी और मनोरंजन की सुविधा मुहैया होगी।

इन संस्थाओं को दिए पार्क गोद
महावीर नगर प्रथम में संकट मोचन हनुमान मंदिर समिति, मोहन वाटिका विकास समिति, महावीर नगर द्वितीय में श्रीकृष्ण आध्यात्मिक उद्यान एवं पर्यावरण समिति, गुरूपद पार्क विकास समिति, पंडित दीनदयाल नगर में औंकारेश्वर महादेव मंदिर समिति, पंडित दीनदयाल नगर विकास समिति, आरकेपुरम में प्रतिष्ठा महिला समिति, विकास समिति, रामकृष्णपुरम मंदिर समिति, केशव उद्यान विकास समिति, जनकल्याण विकास समिति तथा वीरगोपाल हनुमान मंदिर समिति को 6 माह के लिए पार्क गोद दिए गए हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: