HomeMagazineTravel Travel

समंदर के पार भी अपने देश सा अहसास

egypt  a life say somthing ......जैसा मिस्र देखा-1अपने देश की सरहद के पार एक देश ऐसा भी है जहां जाकर आपको अपने ही देश में होने का अहसास होता है। भाषा और खान-पान को अलग करें तो एक बार भी ऐसा नहीं लगता कि हम किसी दूसरे देश में हैं। शहरों की हालत हो या फिर वहां रहने वालों का चेहरा-मोहरा और पहनावा देखें तो कोई खास फर्क नहीं। कहने का मतलब साफ है कि आप अगर सैर-सपाटे के शौकीन हैं तो यह देश कम से कम अपने देश के लोगों के लिए आदर्श है। इस देश में अगर यह समानता है तो कई बातें ऐसी भी हैं जिनके लिए यहां बार-बार जाने को जी करे।

यहां ट्रांसपेरेंट समुद्र, साफ-सुथरी नील नदी में चलते बड़े-बड़े जहाज और उनमें नाइट लाइफ पर्यटकों को लुभा रही है और यहां साल-दर-साल पर्यटकों के दौरे बढ़ रहे हैं। पर्यटन उद्योग पर आधारित अर्थव्यवस्था वाले इस देश में कुछ इलाके तो ऐसे हैं जहां होटल ही होटल नजर आएं। इन्हें खासकर बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए ही विकसित किया गया है। बात चाहे लक्सोर से सटे नामा-वे की हो या फिर लाल सागर से सटे समुद्र तट शर्म-अल-शेख या एलेक्जेन्ड्रिया की हो, किसी को भी बार-बार आने के लिए मजबूर कर सकती है।

कुछ हरियाणा तो कुछ राजस्थान साहुक्के के लिए मशहूर अपने हरियाणा की तरह यहां के लोग भी हुक्के के शौकीन हैं। नामा-वे, लक्सोर और काहिरा में दर्जनों स्थान हैं जहां आप तेज अरेबियन संगीत के साथ हुक्का (सी-सॉ) का शौक फरमा सकते हैं। लो सिटिंग अरेंजमेंट के साथ मसंद से टिक कर सी-सॉ पीकर आप एक बारगी खुद को अरबी लोगों के करीब पा सकते हैं।

यहां फर्क इतना है कि पुरुषों के साथ महिलाएं भी इस शौक की दीवानी मिलेंगी। सी-सॉ हो, फिर अरेबियन संगीत और उस पर बेले डांस दलों की मौजूदगी तो क्या कहने। शाम कब बीती, रात कब हुई, पता ही नहीं लगेगा। अगर यहां आप हरियाणा और पश्चिमी यूपी जैसे नजारे देख सकते हो तो रेत के टीलों में बसे कबीले आपको राजस्थान का अहसास कराते हैं।

यहां कई इवेन्ट मैनेजर, खासकर पर्यटकों के लिए डेजर्ट नाइट का आयोजन कराते हैं। डांस एंड म्यूजिक के मस्त-मस्त आयोजन के साथ लजीज डिनर किसी को भी यहां का दीवाना बना सकता है।

कैसे पहुंचेंमुंबई से काहिरा के लिए सीधी फ्लाइट हैं। यहां से आप गीजा जा सकते हैं। शर्म-अल-शेख, लक्सोर या एलेक्जेंड्रिया लोकप्रिय स्थल है। खाने में सी फूड तो आसानी से मिलेगा पर इंडियन फूड के लिए आपको मशक्कत करनी पड़ सकती है। शॉपिंग के लिए काहिरा का सबसे पुराना बाजार खानन- कलीली बेहतर है।

बेहद तंग गलियों वाले इस बाजार में मोल-भाव करते आपको देश के हाट- या पुराने बाजारों जैसा ही लगेगा। करंसी- इजिप्शियन पाउंड यहां की करंसी है, लेकिन यूएस डालर हैं तो भी बाजार में कोई दिक्कत नहीं। इजिप्ट का पाउंड करीब सात रुपए का एक होता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: