News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़. टंगोरी कॉलेज के कूलर्स ग्रुप ने 20-ट्वेंटी वल्र्ड कप जीतने की खुशी में डांस पार्टी का आयोजन किया। हैरिटेज सेक्टर-35 में हुई इस डांस पार्टी में 40 स्टूडेंट्स ने भाग लिया। पार्टी में टंग टविस्टर, म्यूजिक चेयर्स और क्रिकेट से रिलेटिड क्विज भी रखे गए थे। पार्टी ऑर्गेनाइजर हनी ने बताया कि वीकेंड पर ही डांस पार्टी करने का मौका मिलता है।
वल्र्ड कप जीतने की खुशी को सेलिब्रेट करने के लिए डांस पार्टी से बेहतर और कोई ऑप्शन नहीं मिली। पार्टी में मौजूद गल्र्स ग्रुप ने क्रिकेट कम्पीटिशन में हिस्सा लिया। जिससे यह बात साबित हो गई की लड़कों के साथ साथ क्रिकेट की नॉलेज लड़कियों को भी है।
पार्टी में मौजूद हरनीत कौर ने बताया कि बर्थडे सेलीब्रेशन से बढ़कर देश की खुशी में शामिल होना है। अगर इंडिया की टीम और भी कप जीतकर आएगी तब भी हम इसी तरह सेलिब्रेट करेंगे। हमारी अगली सेलीब्रेशन हॉकी के मैच जीतने के बाद ही होगी।