bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

कैरिअर की अच्छी शुरुआत जॉब फेस्ट से

चंडीगढ़. चंडीगढ़ के यंगस्टर्स के लिए शहर में जॉब की ऑपुरच्यूनिटीज काफी कम हैं। इसी वजह से ग्रेजुएट स्टूडेंट्स चंडीगढ़ से बाहर जाना प्रेफर करते हैं। हालांकि फ्रेशर्स की इस समस्या को दूर करने के लिए पिछले कुछ सालों से शहर में जॉब फेस्ट ऑर्गेनाइज किए जा रहे हैं। जॉब फेस्ट में हर फील्ड के स्टूडेंट्स अपनी काबिलियत के बल पर अच्छी जॉब पा सकते हैं।

पिछले दो दिनों से माउंटव्यू में चला रहा जॉब फेस्ट रविवार को संपन्न हुआ। जॉब फेस्ट के ऑर्गेनाइजर दीपक भंडारी ने बताया कि चंडीगढ़ में होने वाले जॉब फेस्ट नॉर्थ रीजन के स्टूडेंट्स के लिए फायदेमंद साबित हो रहे हैं। जॉब फेस्ट अच्छा प्लेटफार्म है उन स्टूडेंट्स के लिए जिनकी फील्ड से रिलेटिड चंडीगढ़ में जॉब ऑपुरच्यूनिटी नहीं हैं। इस जॉब फेस्ट में चंडीगढ़, पूरे नॉर्थ और पंजाब से स्टूडेंट्स भाग लेने आए थे। भास्कर ने फेस्ट में आए स्टूडेंट्स से जाना कि जॉब फेस्ट नई जनरेशन के लिए कितने कारगर साबित हो रहे हैं।

ऐसे जॉब फेस्ट यंगस्टर्स के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित होते हैं, क्योंकि हम लोगों को एक ही जगह पर ज्यादा कंपनीज मिल जाती हैं। एयरलाइन और हॉस्पिटेलिटी जैसी जॉब्स के लिए जॉब फेस्ट बेस्ट है। -शिविका, ग्रेजुऐट

चंडीगढ़ में जॉब ऑपुरच्यूनिटी ज्यादा नहीं है जिस वजह से यहां के यंगस्टर्स को शहर छोड़कर बाहर जाना पड़ता है और बाहर जाकर ये गारंटी भी नहीं होती कि जॉब मिल जाएगी। इस चीज से बचने के लिए यंगस्टर्स के लिए दूसरे शहरों की जाब्स अपने शहरों में पाना एक तोहफे की तरह होता है।

-रोजी, एयर होस्टस ट्रेनी

आज के यंगस्टर्स को बस एक ऑपुरच्यूनिटी की जरुरत है अपने आप को साबित करने के लिए। जॉब फेस्ट यंगस्टर्स को उनके इंट्रस्ट की जॉब देते हैं। साल में दो बार तो ऐसे फेस्ट होने चाहिए ताकि फ्रेशर्स को अपना साल वेस्ट ना करना पड़े और अपने कैरिअर की अच्छी शुरुआत करें। -परमीत सिद्धू, स्टूडेंट, 12वीं

यंगस्टर्स की एक्सपेक्टेशंस को जॉब फेस्ट पूरा कर रहे हैं। चंडीगढ़ में न मिलने वाली जॉब्स को ऐसे फेस्ट में आसानी से एप्रोच किया जा सकता है। बीपीओ, ट्रेवल एंड टूरिज्म, हॉस्पिटेलिटी व मीडिया जैसी फील्ड्स का चंडीगढ़ में स्कोप कम है ऐसी जॉब्स फेस्ट में मिलती हैं। -राकेश, एमएसी एटीएचएम





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: