bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

‘हुसैन की तरह बनना है मुझे’

चंडीगढ़. बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन के साथ जब शहर के एंकर पुनीत पराशर को डिनर का मौका मिला तो वे खुशी से फूले नहीं समाए। ऋतिक रोशन की इस बात से बहुत इंप्रेस हुए कि सपने को हकीकत में बदलो। पुनीत पराशर हॉल ही में जूम चैनल पर प्रसारित ‘कोका कोला स्पीड जैमिंग’ शो में भाग लिया और इस शो को होस्ट करने का मौका मिला।

चंडीगढ़ में भी किया होस्ट: पुनीत प्राशर ने बताया कि कोका कोला स्पीड जैमिंग शो का ऑडिशन चंडीगढ़ में हुआ। दो प्रतियोगियों का चुनाव हुआ और मुझे माउंटव्यू और फन रिपब्लिक में होस्ट करने का मौका मिला। उसके बाद मुंबई में मैंने इस शो में दो एपीसोड होस्ट करके ऋतिक रोशन के साथ डिनर करने का मौका पा लिया।

एंकरिंग का स्कोप बढ़ गया है: पुनीत चंडीगढ़, दिल्ली, मुंबई में लगभग सौ शो की एंकरिंग कर चुके हैं और उनका कहना है कि अच्छे एंकर के लिए वाइस में स्टेबलिटी और परफेक्शन बहुत जरूरी है। मेरे फेवरेट एंकर हुसैन है और उनकी तरह एक अच्छा एंकर बनना चाहता हूं।

सोनी वल्र्ड के हैंडीकै ंम से मिला ऑफर: मैं जुलाई 2007 में मोहाली में एक शो के दौरान सोनी वल्र्ड कंपनी के हैंडीकैम के लिए एंकरिंग कर रहा था और इस शो को जूम चैनल से जुड़े लोगों ने देखा। मेरी एंकरिंग से प्रभावित होने के कारण मुझे कोका कोला स्पीड जैमिंग शो का ऑफर दिया। इस शो में भाग लेने के बाद मेरा कॉन्फिडेंस बहुत बढ़ गया है।

पढ़ाई भी है जारी: बीस वर्षीय पुनीत ने बीएससी नॉन मेडिकल स्ट्रीम से पास की और अब एमबीए कर रहे हैं। वह बताते हैं कि कम आयु के कारण कई बार मुझे अच्छे-अच्छे ऑफर मिलने से चूक जाते हैं। मगर जब आयोजक मेरी परफॉमेर्ंस देखते हैं तो काबिलियत देखकर शो ऑफर कर देते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: