bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

जुआ खेलते चार व्यापारी पकड़े

जोधपुर. चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर 5 फ में रविवार रात पुलिस ने एक मकान पर दबिश देकर जुआ खेल रहे चार व्यापारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने gambleदांव पर लगे 32 हजार रुपए बरामद किए हैं।

डीएसपी धर्मेंद्र सिंह सागर ने बताया कि थानाधिकारी सरवर अली को रविवार रात सूचना मिली कि सेक्टर 5 फ में रहने वाले नारायणदास सिंधी के घर में कुछ लोग तीन पत्ती जुआ खेल रहे हैं तथा दांव पर हजारों रुपए लगे हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने सर्च वारंट प्राप्त कर नारायण के घर दबिश दी। घर के ऊपरी कमरे में चार जने जुआ खेलते हुए मिले।

पुलिस ने दांव पर लगी 32 हजार की राशि जब्त कर ली। जुआ खेलने के आरोप में मकान मालिक नारायण सिंधी (65) चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में ज्वैलरी का कारोबार करने वाले आतूमल सिंधी(45) फल व्यापारी घनश्यामदास सिंधी (53) और खाली बोतलों के व्यापारी भगवानदास सिंधी (60) को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से सबसे ज्यादा 22 हजार रुपए का दांव अकेले घनश्यामदास सिंधी ने लगा रखा था।

जेल में है पत्नी, पुत्र व पुत्री
जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार हुआ घनश्यामदास सिंधी दहेज हत्या के मामले में हाल ही में रिहा हुआ है। शादी के एक माह के भीतर उसकी पुत्रवधु की दहेज के लिए हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उसकी पत्नी, पुत्र और एक पुत्री भी गिरफ्तार हुए थे, वे अभी भी जेल में है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: