बीकानेर. सारेगामापा संगीत प्रतियोगिता के विश्व युद्ध में अपनी गायकी की धूम मचाने वाले बीकानेर के लाड़ले राजा के लिए पूरी दुनिया दुआएं और एसएमएस कर
रही है। खासकर शनिवार रात की परफार्मेंस ने लोगों को हिला कर रख दिया फिल्म की निर्देशक फरहा ने राजा की गायकी के साथ उसके डांस के कुछ टिप्स भी सराहे। पूरी फिल्म इंडस्ट्री व संगीतविदें की नजरें इन दिनों राजा के ऊपर टिकी हैं। राजा से ही बीकानेर की शान भी जुड़ी है। इसी शान को बरकरार रखने के लिए अब जिले के सभी विधायक भी आगे आ गए हैं।
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व शहर विधायक डॉ.बी.डी.कल्ला ने शनिवार को पहली बार पूरा प्रोग्राम देखा और इतने प्रफुल्लित हो गए कि राजा को व्यक्तिगत तौर पर फोन कर बधाई दी। कल्ला ने कहा, यह शहरवारियों के लिए परीक्षा की घड़ी है। अब तक हमने सभी द्वार जीते लेकिन यह अंतिम दौर है और इसे सभी को मिलकर जीतना है। उन्होंने कहा कि राजा की गायकी के राजनेता भी फैन हैं इसलिए उसे इतने एसएमएस करें जिससे कि वह बीकानेर के नाम को संगीत की दुनियां में फैला सके।
कोलायत विधायक व भाजपा नेता देवीसिंह भाटी भी राजा की गायकी पर लट्टू हो गए। उन्होंने कहा कि राजा में एक मच्यौर गायक के गुण हैं। उसे हर सूरत में इस प्रतियोगिता का विजेता बनना होगा। उन्होंने कहा कि मैने अपने सभी कार्यकर्ताओं को राजा को एसएमएस करने की अपील की है। भाटी ने बताया कि शनिवार की रात जब राजा की प्रस्तुति टीवी पर देखी तो यूं लगा कि फिल्म का ऑरिजनल गीत राजा ने ही गाया है
लूणकरणसर विधायक वीरेन्द्र बेनीवाल ने अपने सभी समर्थकों से अपील करते हुए कहा कि राजा को संगीत को इतने एसएमएस के अंतरों से जिताएं जितने प्रतिद्वंद्वियों को एसएमएस भी न मिलें। उन्होंने कहा कि संदीप आचार्य व समीर के साथ अब राजा ने बीकानेर का नाम रोशन किया है। बीकानेर के नाम को बरकरार रखने के लिए राजा को संगीत का सम्राट बनाना होगा।
श्रीडूंगरगढ़ विधायक मंगलाराम गोदारा ने भी अपने सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे सभी राजा हसन को एसएमएस करें ताकि पूरी दुनिया में बीकानेर का नाम रोशन हो सके। गोदारा ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में राजा ऐसा मुकाम हासिल करे जिससे जिले का नाम पूरी दुनिया में रोशन हो।
नोखा विधायक गोविदं मेघवाल का कहना है कि राजा के मार्फत राज्य व देश में जिले का नाम हो रहा है। उन्होंने कहा कि हम राजा को नहीं बल्कि उसकी कला व प्रतिभा का सम्मान करते हुए उसे एसएमएस करें। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं व समर्थकों से भी आग्रह किया कि राजा को एसएमएस करें।
संबंधित खबरें
* राजा के लिए जगह-जगह लगे एसएमएस बूथ
* बीकानेर की याद ताजा करा देता है राजा
* लौट आया है राजा..
* आखिर राजा बीकानेर का बेटा है
* राजा सेहरा बांध के आया ले जाएगा दुल्हन
* राजा को सुन याद आईं जाई मां
* 'राजा ने साबित किया, अब जिम्मेवारी हमारी'
* 'राजा तूने झंडे गाड़ दिए'
* राजा पर फिदा हुए पंजाबी