bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanShekhawati Shekhawati

मार्केट ने पकड़ी रफ्तार

सीकर. अमूमन बिक्री बट्टे के लिए मंदा माने जाने वाले पखवाड़े पर इस बार ईद के चांद की महर रहेगी। एक महीने पहले से शुरू हो रही फेस्टिवल सीजन बाजार marketको राहत देने वाली होगी। फेस्टिवल सीजन के लिए बाजार तैयारियों में जुटा है। होलसेल का बाजार गर्मी पकड़ रहा है वहीं कपड़ा बाजार में भी सुगबुगाहट शुरू हो गई है।

बाजार के विशेषज्ञोंे का मानना है कि श्राद्ध पक्ष का पखवाड़ा बिक्री में कमी का कोई खास असर नहीं रहेगा। यही कारण है कि साज सज्जा के सामान से लेकर इलेक्ट्रानिक्स व टेक्सटाइल में भी नए माल की आवक की शुरुआत हो चुकी है। फिलहाल किराना के सामान के अलावा रिटेल में रेडीमेड कपड़ों की बिक्री ने रफ्तार पकड़ी है।

देश में कपड़े की मुख्य मंडी अहमदाबाद, सूरत, मुंबई, दिल्ली सहित लुधियाना, जयपुर, भीलवाड़ा आदि में होलसेल का व्यापार अब चरम पर आ जाएगा। आमतौर पर नवरात्र को ही होलसेल का पीक सीजन माना जाता है। वहीं कपड़े के अलावा किराना, फुटवियर, ग्रीटिंग्स, ज्वैलरी, इंटीरियर डेकोरेशन, बर्तन, क्राकरी, आटोमाबाइल, इलेक्ट्रानिक्स, पेंट्स व जनरल आइटम की बिक्री की शुरुआत भी जल्द होने की उम्मीद है जो नवरात्र में परवान पर रहेगी।

दो पहियों पर व्यापार
शेखावाटी का व्यापार दो पहियों पर टिका है। बाजार को शहरी व ग्रामीण बिक्री में बांटा गया है। खेतों में चल रही लावणी खत्म होने के बाद ग्रामीण क्षेत्र के ग्राहक बाजार का रुख करेंगे। बाजार के विशेषज्ञों की मानें तो इस बार शहरी बिक्री की शुरुआत भी और सालों से जल्दी हो जाएगी। फिलहाल बाजार में ईद का असर देखा जा रहा है। अगले सप्ताह से नवरात्र तक बिक्री अच्छे स्तर पर होने लगेगी।

फेस्टिवल आफर की शुरुआत
अपने प्राडक्टस की बिक्री के लिए कंपनियों की ओर से चलाई जाने वाली स्कीम बिक्री का दूसरा कारण है। फेस्टिवल सीजन में आफर बिक्री में अहम रोल अदा करते हैं। टेक्सटाइल की एक नामी कंपनी ने सबसे पहले आफर की शुरुआत की है। आफर के अनुसार डेढ़ हजार की खरीद पर तीन हजार की श्योर गिफ्ट दी जाएगी। आफर कपड़ा बाजार में धूम मचाने वाला है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: