News
Metros
Chandigarh Chandigarh मनीमाजरा. रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे चंडीमंदिर की रहने वाली पीयू में एलएलबी की स्टूडेंट निशा राय काइनेटिक, सीएच 03जे 4096 पर घर आ रही थी। रेलवे लाइट पॉइंट पर ग्रीन लाइट होने पर जैसे ही निशा चलने लगी, काइनेटिक अन्य वाहन से टकरा गया। संतुलन बिगड़ने से काइनेटिक गिर गया और निशा पीछे आ रहे ट्रक एचपी 12-9325 के नीचे आ गई।
पीसीआर ने उसे पीजीआई पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक चालक सोलन के बलबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। निशा पीयू हॉस्टल में रहती थी। उसके पिता लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ. आर.एस. राय जेएंडके स्थित उदयपुर में कमांड अस्पताल में डॉक्टर हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।