News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़.
स्कूल से लेकर कॉलेज तक। चाहे फ्रेशर्स पार्टी हो या फेयरवेल पार्टी या कोई कॉन्टेस्ट। इसमें कैटवॉक करना और खिताब जीतने की फेहरिस्त में नाम शामिल करने का शौक रखती है एमसीएम डीएवी कॉलेज-36 की बीकॉम सेकंड की स्टूडेंट हिमानी। हिमानी शनिवार को नोएडा के फिल्म स्टूडियों में ‘मिस पंजाबन-2007’ प्रतियोगिता में मिस चंडीगढ़ का खिताब जीतकर लौटी हैं। यह कॉन्टेस्ट पीटीसी पंजाबी और जी पंजाबी चैनल आयोजित करता है। चैनल्स में शो का प्रसारण होता है। ‘दैनिक भास्कर’ ने हिमानी से इस कॉन्टेस्ट को लेकर बातचीत की।
जीतना है मिस पंजाबन:
मिस चंडीगढ़ का खिताब जीतकर अब मेरे क्वाटर फाइनल के कॉन्टेस्ट में भाग लेने के रास्ते खुल गए हैं और प्रतियोगिता में विजेता बनने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हूं। क्वाटर फाइनल में 17 सिटी की फस्र्ट तीन विनर भाग लेंगी। मैंने टैलेंट राउंड के लिए तैयारी करनी शुरू कर दी है।
दो दिन तक किया ग्रूम: मिस चंडीगढ़ कॉन्टेस्ट के लिए ऑडिशन दारा स्टूडियो, मोहाली में हुआ था, जिसमें 100 गल्र्स में से दस को चुना गया। फाइनल राउंड दिल्ली में हुआ। दो दिन पहले कोरियोग्राफर सैम ने प्रतियोगियों को कैटवॉक सिखाई। मैंने टैलेंट राउंड में डांस, एथिनिक राउंड में साड़ी और वेस्टर्न राउंड में गाउन पहनकर कैटवॉक की। प्रतियोगिता के निर्णायक शंकर साहनी, सुनीता धीर, जैसमीन भट्टी रही। मंच का संचालन सतिंदर सत्ती ने किया।
पहले भी जीते हैं कई खिताब: मैं दसवीं क्लास में मिस जेवियर, बारहवीं क्लास में मिस डीएवी-15, कॉलेज में सावन क्वीन, रोट्रेक्ट प्रिंसेज प्रतियोगिता में फस्र्ट रनर अप, टीवीएस स्कूटी क्वीन में बेस्ट कॉस्ट्यूम का टाइटल जीत चुकी हूं।
प्रोफेशन के रूप में नहीं अपनाना: मैं मॉडलिंग शौकियातौर पर करती हूं। बी.कॉम करने के बाद मेरा लक्ष्य सीए करना है। मेरी फैमिली और मेरे प्रिंसिपल डॉ.पुनीत बेदी मुझे मॉडलिंग करने को स्पोर्ट करते हैं। उनके मोटिवेशन से प्रभावित होकर मैंने ऑडिशन दिया था।
एक्सट्रा एक्टिविटी में लेती हूं भाग: मेरा कॉलेज में आयोजित एक्सट्रा एक्टिविटी में भाग लेती हूं और मेरा मानना है कि इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने से कॉन्फिडेंस बढ़ता है। घूमना लगता है अच्छा: मैं फ्री समय में अपनी फ्रेंड्स के साथ घूमना और शॉपिंग करना बहुत पसंद करती हूं।