bhaskar Web English
HomeNewsHaryanaHisar Hisar

तेजाब फेंका, चार झुलसे

अलेवा. अलेवा गांव में दुकानदारों के बीच हुए झगड़े में एक दुकानदार ने तेजाब फेंक दिया। इससे एक परिवार के तीन सदस्यों सहित चार लोग झुलस गए। झुलसे लोगों को जीद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

रविवार सुबह यहां वीरेंद्र फोटोग्राफर और दर्शन सुनार के बीच बिजली की तारों को लेकर कहासुनी हो गई। एक बार तो लोगों ने बीचबचाव कर उन्हें शांत करा दिया मगर कुछ देर बाद वे फिर भिड़ गए। आरोप है कि जब वीरेंद्र के पिता सूबेसिंह, माता अंगूरी व हलवाई मायाराम उन्हें छुड़ाने आए तो दर्शन ने उनपर तेजाब फेंक दिया।

इससे वीरेंद्र और बीचबचाव करने आए तीनों लोग झुलस गए। इन तीनों को तुरंत ही जींद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दर्शन फरार है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: