कैथल. अखिल भारतीय जाट महासभा के राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह ने कहा कि अन्य प्रदेशों की तरह हरियाणा में भी जाटों को आरक्षण दिया जाना चाहिए। सरकार ने ऐसा नहीं किया तो प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने जाटों का आह्वान कि जाट एकजुट हों और आरक्षण के संघर्ष की तैयारी करें। उन्होंने कहा कि जाटों के शिक्षा स्तर में सुधार लाने के लिए प्रदेशभर में शिक्षण संस्थान खोले जाएंगे।
युद्धवीर सिंह रविवार को यहां के जाट कालेज में आयोजित प्रदेश स्तरीय अखिल भारतीय जाट सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। अखिल भारतीय जाट महासभा के प्रदेशाध्यक्ष धुनीचंद ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
जाट शिक्षण संस्था के चुनाव हुए रोहतक : जाट शिक्षण संस्था का चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। चुनाव में करीब ४६ प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में हरियाणा के अलावा उत्तर प्रदेश, दिल्ली व राजस्थान के मतदाताओं ने वोट डाले। चुनाव अधिकारी बलजीत हुड्डा के मुताबिक चुनाव में कुल ४४ हजार २५३ मतदाताओं में से २क् हजार ५७५ ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सबसे ज्यादा मतदान बूथ नंबर २९ पर हुआ। यहां ९३९ में से ६८६ मतदाताओं ने वोट डाले, जबकि सबसे कम वोटिंग बूथ नंबर ४४ पर हुई।
इस बूथ पर ६६७ में से १८३ मतदाताओं ने वोटिंग की। चुनाव में इस बार सतीश नांदल और धर्मवीर हुड्डा पैनल में मुकाबला है। वोटों की गिनती एक अक्टूबर को सुबह आठ बजे से जाट कालेज में होगी। चुनाव परिणाम दोपहर बाद घोषित कर दिए जाएंगे।