bhaskar Web English
HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

अभय चौटाला और नवीन जिंदल गुट पर रोक

राजधानी हरियाणा. बदलते धटनाक्रम में हरियाणा ओलंपिक एसो. (अभय चौटाला गुट) और नवीन जिंदल गुट की गतिविधियों पर रोक लगाते हुए हरियाणा सरकार ने आर.आर जोवल आईएएस रजिस्टार को-ऑपरेटिव सोसाइटी को हरियाणा ओलंपिक एसो. का एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त किया है। रविवार को हरियाणा भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में जोवल ने बताया कि उनकी नियुक्ती 6 महीन के लिए की गई है। उनके साथ डायरेक्टर स्पोर्ट्स हरियाणा सुधीर मोहन भी मौजूद थे। जोवल ने कि बताया कि सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट 1860 के सब सेक्शन-2 के सेक्शन 30 के तहत दोनों गुटों पर यह कारवाई की गई है।

उन्होंने बताया कि दोनों में से कोई गुट हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन का बैनर इस्तेमाल नहीं कर सकता और यदि कोई अपनी खेल गतिविधि चलाता है तो उस पर कारवाई की जाएगी। जोवल ने कहा कि सिरसा में 2 से 4 अक्टूबर तक अभय चौटाला गुट द्वारा आयोजित किए जाने वाले स्टेट गेम्स को मान्यता नहीं दी जाएगी।

टीमें कैसे भेजेंगे? जोवल ने कहा कि यह कदम खिलाड़ियों की परेशानियों को देखते उठाया गया है लेकिन जब उनसे पूछा गया कि हरियाणा की टीमें नेशनल या सीनियर नेशनल प्रतियोगिताओं के लिए कैसी चुनी जाएंगी तो उन्होंने कहा कि हरियाणा स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के साथ मिल कर हम इस काम को अंजाम देंगे।

यह कोर्ट की अवमानना है इस बारे में अभय चौटाला ने कहा कि यह सरासर कोर्ट की अवमानना है। 2006 में सिरसा सेशन कोर्ट ने उन्हें स्टेट गेम्स करवाने की इजाजत दी थी और सरकार ने भी लिख कर दिया था कि हमे भी कोई परेशानी नहीं है। हरियाणा ओलंपिक एसो. इंडियन ओलंपिक एसो. से मान्यता प्राप्त है। और अगर इस तरह से ओलंपिक एसोसिशएंस पर एडमिनिस्ट्रेटर लगाए जाएंगे तो खेलों का क्या होगा। यह सरकार की बौखलाहट का नतीजा है। हम एक- दो दिन में वकीलों से सलाह कर कोर्ट की सरकार पर अवमानना करने का का केस डालेंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: