News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़. इंडियन आर्मी की 6 टीमें 2 अक्टूबर से शुरू होने वाली 9वीं हिमालय कार रैली में भाग लेंगी। रैली के लिए डीजी इन्फेंट्री (राजपूताना राइफल्स), डीजी मैकेनाइज्ड फोर्सेस, डीजी इलैक्ट्रॉनिक एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स, इंजीनियर इन चीफ ब्रांच और दो टीमें डीजी सप्लाई और ट्रांसपोर्ट की होंगी। कार रैली का पहला चरण शिमला से शुरू होकर जलोरी क्रॉस कर मनाली पहुंचेगा।
रैली का दूसरा चरण जोखिम और रोमांच भरा है। मनाली से शुरू होकर रैली काजा और केलांग पार कर पटेस्यो पहुंचेगी। इसके बाद 3 चरणों में सारचु, पांग, रूमत्से, लेह, नुबरा और कारगिल पार करती हुई कारगिल पहुंचेगी। 8 अक्टूबर को रैली का श्रीनगर में पुरस्कार वितरण समारोह होगा। 10 अक्टूबर को सेना की टीमें चंडीगढ़ पहुंचेंगी।