bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

रूठे मेघों ने सर्दी भी रोकी

चंडीगढ़. 30 सितंबर को शहर से मानसून लौट गया। इस बार चंडीगढ़ में पिछले साल के मुकाबले कम बारिश हुई। 24 फीसदी कम रही बारिश का सीधा असर आने वाले सर्दियों के मौसम पर पड़ेगा। अक्टूबर में दिन का तापमान सामान्य से डेढ़ डिग्री अधिक रहने की संभावना है।

तापमान लगातार सामान्य से अधिक चल रहा है। तापमान में गिरावट न होने का बड़ा कारण इस बार पूरे नॉर्दर्न रीजन में बरसात न होना भी है। इससे आने वाले सर्दियों के मौसम में देरी हो सकती है।

नहीं हुआ रिकॉर्ड में सुधार मौसम विभाग उम्मीद जता रहा था कि सिंतबर के अंतिम पखवाड़े में दक्षिण-पश्चिम मानसून से बारिश हो सकती है, लेकिन विभाग की उम्मीदों के विपरीत आंकड़ा और बढ़ गया।

चंडीगढ़ में 15 सिंतबर तक मात्र 19 फीसदी कम बारिश हुई थी। जो 30 सिंतबर के बाद बढ़ कर 24 फीसदी कम हो गया। चंडीगढ़ में 644.7 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि 846.6 मिलीमीटर होनी चाहिए थी।

रीजन में हालात खराब इस बार पूरे नॉर्दर्न रीजन में मानसून कम हुआ। हिमाचल में 36 फीसदी कम मानसून हुआ। पंजाब में 29 फीसदी कम रहा। हरियाणा में 34 फीसदी मानसून कम रहा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: