Dainik Bhaskar Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM


HomeNewsNational National

विरोध : करुणानिधि आज भूख हड़ताल पर

चेन्नई.सेतुसमुद्रम परियोजना को जल्द पूरा किए जाने की मांग को लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री करुणानिधि समेत कई नेता आज भूख हड़ताल पर हैं। कल सुप्रीम कोर्ट द्वारा डीएमके द्वारा आहूत राज्यव्यापी बंद पर रोक लगाने के बाद करुणानिधि ने भूख हड़ताल पर जाने का फैसला किया था।

करुणानिधि ने कहा कि यह भूख हड़ताल सेतुसमुद्रम परियोजना को जल्द पूरा किए जाने की राह में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि बंद की बजाए हम भूख हड़ताल करेंगे। करुणानिधि ने कहा कि डीएमके कार्यकर्ता राज्य के सभी जिलों मुख्यालयों पर भूख हड़ताल करेंगे।

इसके पहले सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु में डीएमके के आह्वान पर सोमवार को होने वाले बंद पर रोक लगा दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने इसे गेरकानूनी और असंवैधानिक बताया था।

भूख हडताल कोर्ट की अवमानना >
एआईएडीएमके प्रमुख जयललिता ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के प्रतिबंध के आदेश के बावजूद तमिलनाडु में डीएमके के नेतृत्व में आयोजित भूख हडताल कोर्ट की अवमानना है। जयललिता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने डीएमके की हड़ताल के खिलाफ फैसला दिया है और इस आदेश के बावजूद पार्टी का भूख हड़ताल करने का निर्णय कोर्ट की अवमानना है।



संबंधित खबरें
* करुणानिधि का सिर कलम करो, सोने से तोलेंगे
* राम एक काल्पनिक पात्र हैं : करुणानिधिबंद जैसी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं : सुप्रीम कोर्ट





अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: