bhaskar Web English
HomeNewsNational National

सोनिया गांधी न्यूयॉर्क पहुंची, राहुल भी साथ-साथ

न्यूयॉर्क.Soniaकांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करने आज न्यूयॉर्क पहुंची। कांगेस के नव नियुक्त महासचिव और उनके पुत्र राहुल गांधी भी उनके साथ है। सोनिया गांधी संयुक्त राष्ट्र महासभा को कल संबोधित करने वाली है।

कल ही महात्मा गांधी का जन्मदिन है और इस दिन को संयुक्त राष्ट्र की तरफ से अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस घोषित किया गया है। सोनिया गांधी अपने भाषण में पूरे विश्व में अहिंसा और भाईचारे की भावना के प्रसार की अपील करेंगी।

सोनिया गांधी आज शाम यहां एक सभा को भी संबोधित करने वाली हैं। इंडियन नेशनल ओवरसीज कांग्रेस की तरफ से आयोजित इस सभा में करीब दो हजार लोग शरीक होंगे।

संबंधित खबरें
* संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगीं सोनिया





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: