bhaskar Web English
HomeNewsNational National

डोडा में पुलिस पार्टी पर हमला, दो जख्मी

जम्मू. जम्मू के डोडा जिले में पुलिस पार्टी पर किए गए आतंकवादी हमले में दो जवान जख्मी हो गए।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिसकर्मियों का एक दल डोडा जिले के सुनारथाला से थनाला जा रहा था। इसी बीच रास्ते में आतंकवादियों ने पुलिस पार्टी पर अचानक हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।

हमला होते ही पुलिस पार्टी भी हरकत में आ गई और मुकाबले के लिए मोर्चा संभाल लिया। दोनों तरफ से कुछ देर तक गोलीबारी जारी रही जिसके बाद आतंकवादी जंगलों में भाग निकले। घायल जवानों को पास के अस्पताल में भरती कराया गया है। सुरक्षाबलों ने इलाके में काम्बिंग कर लिया है और आतंकवादियों की खोजबीन जारी है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: