HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

कार,काफी हाउस में भी इंटरनेट

भोपाल. कुछ दिनों बाद आप अपनी कार या काफी हाउस में बैठे हुए भी लेपटाप पर इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे और उसकी गति होगी 2 एमबी यानी दो हजार केबीपीएस। इस सुविधा के लिए जरूरी ईवीडीओ कार्ड (इवेल्यूएशन डेटा आनली) का बीसएनएल इन दिनों परीक्षण करा रहा है।

यह जानकारी कंपनी के भोपाल दूरसंचार महाप्रबंधक महेश शुक्ला ने सोमवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में दी। बीएसएनएल की सातवीं वर्षगांठ पर आयोजित इस संवाददाता सम्मेलन में श्री शुक्ला ने बताया कि परीक्षण पूरा होते ही कार्ड बाजार में उपलब्ध होगा और उसी समय इस कार्ड की कीमत और टैरिफ की घोषणा की जाएगी। हाल में निजी टेलीकाम कंपनी टाटा इंडिकाम ने भी इसी तरह का कार्ड लांच किया है।

मांग पर उपलब्ध होगा ब्राड बैंड‍
श्री शुक्ला ने बताया कि ब्राड बैंड कनेक्शन के लिए भी अब इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मोडम और पोर्ट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और इनका परीक्षण जारी है। एक-दो दिन में यह परीक्षण पूरा होते ही न्यूनतम 256 केबीपीएस गति वाला ब्राड बैंड कनेक्शन मांग पर उपलब्ध होगा। उन्होंने दावा किया कि बीएसएनएल अकेली ऐसी कंपनी है, जो 256 केबीपीएस की गति उपलब्ध कराती है। अन्य कंपनियां इससे आधी गति वाले इंटरनेट का कनेक्शन ब्राड बैंड के नाम पर कर रही हैं।

14 रुपए प्रति घंटे पर डायलअप इंटरनेट‍
बीएसएनएल के हर लैंडलाइन कनेक्शन के साथ डायल अप इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध है। इसका अर्थ यह हुआ कि कोई भी व्यक्ति लैंडलाइन पर मोडम और कम्प्यूटर लगाकर इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकता है। एक घंटे तक इंटरनेट का इस्तेमाल करने पर 14 रुपए भुगतान करना होगा। इस इंटरनेट की गति 64 केबीपीएस होगी।

पीसीओ पर मानिटर फोन‍
कंपनी पीसीओ के लिए मानिटर सहित फोन उपलब्ध करा रही है। इन फिक्स्ड वायरलेस टेलीफोन उपकरण की स्क्रीन पर काल टाइम देखा जा सकता है। यह उपकरण लगने के बाद पीसीओ पर गड़बड़ियों की शिकायत कम हो जाएगी। नया पीसीओ लेने पर दो माह की गारंटी राशि भी समाप्त कर दी गई है।

बीएसएनएल पीसीओ संचालक को 42 प्रतिशत तक कमीशन देता है। अगले महीने से पोस्ट आफिस में जमा होंगे बिल-मोबाइल बिल पोस्ट आफिस में जमा करने की सुविधा अगले महीने शुरू हो जाएगी। कंपनी का दावा है कि उसका लाइफ टाइम अनंत अन्य कंपनियों के मुकाबले सबसे सस्ता है। अनंत पर इनकमिंग काल का खर्च केवल नौ रुपए प्रति माह है। 200 रुपए के टाप अप वाउचर पर सोमवार से एक महीने के लिए 300 रुपए का टाक टाइम मिलेगा।

50 लैंडलाइन की बुकिंग रोज‍
लो कर लो बात व अन्य योजनाएं पेश करने के बाद बीएसएनएल के लैंडलाइन कनेक्शन भी बढ़ रहे हैं। पिछले एक महीने में राजधानी में 2000 नए कनेक्शन बुक हुए। कंपनी के दफ्तर में रोजाना कम से कम पचास लैंडलाइन कनेक्शन बुक हो रहे हैं।

बीएसएनएल में इंटरनेट कनेक्शन के विकल्प
गति मासिक किराया डाउनलोड सीमा तकनीक
144 केबीपीएस 250 असीमित डब्ल्यूएलएल
256 केबीपीएस से
2 एमबीपीएस 250 1 जीबी डीएसएल
256 केबीपीएस 900 असीमित डीएसएल
2 एमबीपीएस टैरिफ घोषित नहीं टैरिफ घोषित नहीं ईवीडीओ





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: