HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

पाइप लाइन टूटी, कम मिलेगा पानी

ग्वालियर. मोतीझील से जयेन्द्रगंज व आमखो स्थित पानी की टंकियों को भरने वाली पानी की मेन लाइन का जोड़ टूट जाने के कारण लगभग एक घंटे तक सड़क पर पानी फैला। इससे आमखो टंकी अपनी पूरी क्षमता से नहीं भर सकी। मंगलवार को आमखो टंकी से होने वाली पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी।

सोमवार की सुबह जयेन्द्रगंज स्थित पानी की टंकी के समीप पाइप लाइन का जोड़ अचानक खुल गया। जिससे जिंसी नाला क्षेत्र में सड़क पर काफी पानी भर गया। जलप्रदाय शाखा के सहायक यंत्री जागेश श्रीवास्तव ने बताया कि पाइप लाइन के जोड़ दुरुस्त करने के लिए दो घंटे तक मोतीझील से पानी की आपूर्ति रोकी गई।

दो घंटे बाद जब जोड़ ठीक कर लिया गया तब जा कर टंकियों को पानी की आपूर्ति शुरू की गई। जोड़ टूटने से हुए विलंब के बावजूद इंदरगंज टंकी तो पूरी भर ली गई परंतु इसी पाइप लाइन से भरी जाने वाली आमखो टंकी अपनी पूरी क्षमता से नहीं भर सकी। श्री श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को आमखो क्षेत्र के निवासियों को कम दाब से पानी मिलेगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: