HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

जनादेश यात्रा का आज दिल्ली कूच

ग्वालियर. राजघाट से शुरू हुई ज्योति यात्रा ग्वालियर पहुंच चुकी है। यह यात्रा जनादेश 2007 में शामिल होगी। पुरानी छावनी पर इस यात्रा का भव्य स्वागत किया गया । ज्योतियात्रा को लेकर पांच महिलाएं नीली खजूर उड़ीसा, लक्ष्मी बहन झारखंड,चंद्रावती छत्तीसगढ़,सुंदरीबाई व हेमा एकता आदि 21 सितंबर को राजघाट से चलीं थीं।

यात्रा जैसे ही पुरानी छावनी पहुंची, वहां पहले से ही इंतजार कर रहीं महिलाओं पुष्पा सिंह, रेनू तोमर, मंजू नामदेव, निशा धावले, रामा राठौर, कमल चौधरी, इंद्रा इंगले, आशा मुड़े ने पुष्पा वष्र कर ज्योति यात्रा का स्वागत किया।

ज्योति यात्रा की समन्वयक वर्षा बहन ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य जनादेश से उन लोगों को जोड़ना है जो अर्से से जंगलों में रहे रहे हैें और उनकी जमीनों पर असरदार लोगों का कब्जा है या वे भू-अधिकार से वंचित हैं। उन्होंेने बताया कि जनादेश-2007 सत्याग्रह के लिए विभिन्न प्रांतों से आए हजारों सत्याग्रही दो अक्टूबर को दिल्ली के लिए कूच करेंगे।

इससे पहले सुबह 11 बजे मेला ग्राउंड में होने वाली सभा को प्रख्यात गांधीवादी नेता सुब्बाराव, सांसद राजबब्बर, पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरविन्द नेताम, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी, मप्र की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती व लब्ध प्रतिष्ठित गांधीवादी नेता नारायण भाई देसाई, ठाकुरदास बंग तथा एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीवी राजगोपाल संबोधित करेंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: