HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

शिल्पियों के मेले में दिखी रौनक

ग्वालियर. craft शिल्प बाजार में सोमवार से आठ महीने बाद फिर रौनक लौट आई। चार राज्यों के शिल्पकारों की मौजूदगी में तानसेन पर्यटन एवं हस्तशिल्प मेला के उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक नरेन्द्र सिंह तोमर ने किया। यह मेला दस दिन तक चलेगा, जिसमें हर शाम सात बजे से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

म.प्र. पर्यटन विकास निगम एवं म.प्र.हस्तशिल्प विकास निगम द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित यह मेला सूरजकुंड मेले जैसा है। शाम छह बजे सांसद यशोधरा राजे सिंधिया, जल संसाधन मंत्री अनूप मिश्रा, विधायक ध्यानेन्द्र सिंह, म.प्र. राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष ध्रुव नारायण सिंह, हस्तशिल्प विकास निगम के अध्यक्ष कपूर चन्द्र धुवारा, साडा अध्यक्ष जयसिंह कुशवाह मेला में पहुंचे। उनका प्रवेश द्वार पर बेगा जनजाति के कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत कर स्वागत किया।

मेला उद्घाटन के बाद अतिथियों ने मेले का भ्रमण किया और हस्तशिल्प विकास निगम की ओर से 70 महिलाओं को सिलाई मशीन भेंट की। उनमें मुख्य रूप से नीलम, राजकुमारी, हेमलता, माया, रजनी व संगीता शामिल हैं। इन महिलाओं को निगम द्वारा पहले सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया गया।

मेला में म.प्र. के अलावा छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश व छत्तीसगढ़ राज्यों के शिल्पी आए हुए हैं। कार्यक्रम में विशेष रूप से पर्यटन सचिव इकबाल सिंह बैस, आयुक्त डा.कोमल सिंह व कलेक्टर राकेश श्रीवास्तव उपस्थित थे। म.प्र.पर्यटन विकास निगम के एमडी अश्वनी लोहानी ने अतिथियों को स्मृति चिह्न् भेंट किए।

..और ढोल चुरा लिया
मेला में शाम को नृत्य नाटिका ‘नैनागढ़ की लड़ाई’ में ऊदल का विवाह की प्रस्तुत हुई। कलाकारों ने बताया कि ऊदल की बहादुरी के चर्चे जग जाहिर थे। नैनागढ़ की राजकुमारी उस पर मोहित थी लेकिन शादी के लिए एक शर्त रख दी कि जो भी युद्ध में नैनागढ़ को जीत लेगा राजुकमारी उससे ही शादी करेगी।

कहा जाता है कि जब युद्ध शुरू होता और नैनागढ़ के सैनिक मर जाते तो राजा ढोल बजाकर उन्हें जीवित कर देता। राजकुमारी ने सोचा कि ऐसे तो वह कुंवारी रह जाएगी। उसने चुपके से ऊदल को ढोल का राज बता दिया।

ढोल चुरा लिया गया, उसके बाद युद्ध में सैनिक मरे लेकिन जीवित नहीं हुए। कलाकारों ने नृत्य नाटिका द्वारा इसे प्रस्तुत किया। इसके बाद कार्यक्रम में बैगा जनजाति का घोड़ीपैठाई नृत्य व बुंदेलखंड का बधाई लोक नृत्य कलाकारों ने प्रस्तुत किया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: