News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़.पहले पत्नी से विवाद और अब सास का मुद्दा कोर्ट तक। एमपी दारा सिंह के बेटे अमरीक सिंह और पत्नी अमृता के बीच विवाद थम नहीं रहा। सोमवार को अमरीक ने जिला अदालत में एक याचिका दायर की। जिसमें उसने सपष्ट रूप से बताया कि वह अपनी बेटियों के साथ मिलना चाहता है,जिस कारण उसे अपने ही घर पर जाने की अनुमति दी जाए।
इसके अलावा उसने बोला कि उसके घर में पत्नी अमृता की मां,यानि उसकी सास नमही वालिया रह रही है। जिसे घर से निकाला जाए। इतना ही नहीं उसने यह मांग भी की है कि उनके आवास पर कोई भी खाने का सामान बाहर से न आए। कोर्ट ने अमरीक की याचिका पर उसकी सास और पत्नी को नोटिस जारी कर दिया है। जवाब देने की तारीख 9 अक्टूबर तय की गई है। इससे पहले अमरीक और उसके मामा पर पत्नी अमृता की पिटाई का मामला थाना-3 में दर्ज किया जा चुका है। जोकि अदालत में विचाराधीन है।