HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

निफ्ट के डिजाइनर तैयार कर रहे खादी की ड्रेसेज

चंडीगढ़. अब बदलते दौर के साथ खादी की खरीदारों में यूथ वर्ग भी शामिल हो गया है। यह संभव हुआ है निफ्ट के उभरते डिजाइनर्स के कारण। सेक्टर-22डी के खादी ग्रामाद्योग में निफ्ट, मोहाली के स्टूडेंट्स की ओर से डिजाइन किए गए कुर्ते, सूट और दरियां प्रदर्शित की गई हैं।

अब ब्लॉक प्रिंट और कढ़ाई भी: लोगों की डिमांड को देखते हुए खादी के कुर्ते और सूट में ब्लॉक प्रिंट और कढ़ाई की जाने लगी है। बंगाल की खादी है फेमस: सेक्टर-22 के खादी ग्रामोद्योग में बंगाल, बंगलौर, गुजरात और पंजाब से खादी आती है। बंगाल की खादी अधिक बारीक होने से बहुत पसंद की जाती है। खादी सिल्क कोलकात्ता, आंध्रा प्रदेश, तमिलनाडु और बंगलौर से आ रहा है।

खादी का है फैशन:

खादी कुर्ते की खरीदारी करने आई टीचर शबनम का कहना है कि खादी का कुर्ते का फैशन बढ़ गया है।

फैशनबेल हो गई है खादी:

निफ्ट मोहाली की टैक्सटाइल डिजाइनिंग की प्रो. श्वेता का कहना है कि लोगों को खादी पर पूरा

भरोसा है और खादी पहनकर लोग प्राउड और कूल महसूस करते हैं। कलर फैब्रिक और इसकी डिजाइनिंग भी यूथ को आकर्षित कर रही है।

बिक्री में हुआ है इजाफा : खादी ग्रामोद्योग-22डी के मैनेजर तरसेम पाल गुप्ता ने बताया कि खादी के प्रोडक्ट, ड्रेस मैटीरियल, कुर्ते, सूट, रजाई और अन्य आइटम्स की बिक्री प्रति वर्ष 20 प्रतिशत बढ़ रही है।

2 अक्टूबर से छूट: तरसेम पाल गुप्ता ने बताया गांधी जयंती के मौके पर 10 फीसदी छूट शुरू हो रही है। यह चार महीने तक चलेगी। चार महीने में खादी के 1 करोड़ रुपए के कुर्ते, सूट और अन्य आइटम्स बिकने की उम्मीद है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: