News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़ पीजीआई की एलाइजा टेस्टिंग के बाद सोमवार को शहर के दो नए डेंगू केस रिपोर्ट किए गए। शहर में डेंगू के दो नए कंफर्म केस आने के बाद अब शहर के कुल कंफर्म केस बढ़कर 19 हो गए हैं।
डायरेक्टर ऑफ हेल्थ सर्विसेस डॉ. एम.एस. बैंस ने बताया कि सोमवार को पीजीआई की एलाइजा टेस्टिंग के बाद चार केस पॉजिटिव आए हैं, जिसमें से एक हल्लोमाजरा का, एक खुड्डाली शेर का है। दो केस पंजाब के पटियाला और मोहाली के कंफर्म हुए हैं।
डीएचएस ने बताया कि अभी तक चंडीगढ़ के कुल 19 केस कंफर्म हो चुके हैं, लेकिन इनमें से कई बाहर के लोग भी हो सकते हैं, जिन्होंने अपना लोकल एड्रेस लिखवाया हो। विभाग ने एक रैपिड रिस्पॉन्स टीम बनाई है, जो सभी रिपोर्ट हुए केसों की हिस्ट्री पता करेगी। उसके बाद ही यह पता चल सकेगा कि वास्तव में ये सभी केस चंडीगढ़ के हैं या कहीं और के।