bhaskar Web English
HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

राज्य में 40 अफसरों के तबादले

राजधानी हरियाणाहरियाणा सरकार ने छह आईएएस अफसरों के काम का वजन बढाते हुए उन्हें कुछ विभागों का और जिम्मा दे दिया है साथ ही 34 एचसीएस अफसरों के भी तबादले कर दिए। कुछ दिन पहले हुए एचसीएस अफसरों के तबादलों में आज की लिस्ट कुछ के पुराने आर्डर रदद करते हुए प्रदेश सरकार ने उनको नई पोस्टिंग दे दी।

चेहरे बदले सिस्टम पुरानातबादलों के मामले में कहा जा सकता है कि हुडडा सरकार भी हरियाणा के पूर्ववर्ती चौटाला सरकार की नकल कर रही है और देर रात ही तबादला आर्डर जारी हो रहे हैं।

आईएएस : विकास व पंचायत विभाग की वित्तायुक्त उर्वशी गुलाटी को केएस भौरिया की विदेश यात्रा के दौरान गृह सचिव का चार्ज दिया गया है।सिंचाई विभाग के वित्तायुक्त आरएन पराशर के पास एसपी शर्मा की छुटटी के दौरान वित्त विभाग का चार्ज रहेगा। वन विभाग के वित्तायुक्त व प्रधान सचिव एचसी दिसौदिया के पास पर्यावरण विभाग का जिम्मा रहेगा। सहकारिता विभाग के वित्तायुक्त्त व प्रधान सचिव माणिक बी सोनावणो को नरेश गुलाटी की छुटटी के दौरान श्रम व रोजगार विभाग का जिम्मा रहेगा। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त व सचिव महासिंह को महिला व बाल विभाग के आयुक्त व सचिव का भी जिम्मा दिया गया है। सरईस व टैक्नोलोजी विभाग के निदेशक डीडी गौतम को राजस्व विभाग के विशेष सचिव के खाली पद का चार्ज भी दिया गया है।

एचसीएस अफसरों के तबादले एचसीएस अफसरों में अभय सिंह यादव को गुड़गांव का एडीसी लगाया गया है। आरएस खरब हिपा गुड़गांव के संयुक्त निदेशक,नरेंद्र सिंह कुरूक्षेत्र के एडीसी, एसएस दलाल पलवल शूगर मिल के एमडी, बलराज सिंह सोनीपत शूगर मिल के एमडी, समुेधा कटारिया को एसडीएम थानेसर व संपदा अधिकारी कुरूक्षेत्र, एसएस घोसवाल सोनीपत के डीडीपीओ, पंकज चौधरी यमुनानगर की सिटी मैजिस्ट्रेट, अजय मलिक गुड़गांव हुडा के संपदा अधिकारी, सुजान सिंह एसडीएम गन्नौर, वाईसी भारद्वाज एसडीएम रिवाड़ी, आरके गर्ग एसडीएम डबवाली, गिरीश अरोड़ा एसडीएम गुहला, अरबिंद शर्मा अंबाला के सिटी मैजिस्ट्रेट, मनोज कुमार एसडीएम नारनौल, संदीप सिंह कार्यकारी मैजिस्ट्रेट रिवाड़ी, महावीर सिंह संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा, सतपाल जीएम हरियाणा रोडवेज, हिसार, जगनिवास पीजीआई रोहतक के संयुक्त निदेशक, महाबीर प्रसाद एसडीएम होडल, मुकेश कुमार जीएम हरियाणा रोडवेज रिवाड़ी, देवेंद्र कौशिक एलएओ पंचकूला, सतबीर सिंह जीएम हरियाणा रोडवेज जींद, बीर सिंह कालीरावण संयुक्त आयुक्त नगर निगम एनआईटी फरीदाबाद, बीर सिंह पानीपत शूगर मिल में एमडी, वीरेंद्र सिंह सहरावत पानीपत में सिटी मजिस्ट्रेट, मनिता मलिक को आयरुवेद में संयुक्त निदेशक, सुभिता को नारनौल में सिटी मैजिस्ट्रेट, जयदीप कुमार को एसडीएम गोहाना, समवत्र्तक खगनवाल को आबकारी व कराधान विभाग में फलाइंग स्कैवड अफसर, होशियारसिंह सिवाच को सोनीपत में सिटी मैजिस्ट्रेट, बीरेंद्र लाठर शुगर मिल कैथल के एमडी, हवा सिंह सब डिवीजन ऑफिसर तोशाम और पृथ्वी सिंह को खनन विभाग में अवर सचिव लगाया गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: