कल हुई बारिश का कारण आउट फील्ड गीला हो गया था जिसकी वजह से मैच आधे घंटे की देर से शुरू हुआ। इस मैच टीम इंडिया ने पहले मध्यम तेज गेंदबाज आरपी सिंह को टीम से बाहर रखा है।
मौसम विभाग की तरफ से आज तेज बारिश की संभावना की भविष्यवाणी के कारण इस मैच के परिणाम पर भी शंका के बादल मंडरा रहे हैं।
गौरतलब है कि बेंगलुरू में खेला गया पहला वन डे भी बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था।
भारतीय टीम इस प्रकार है महेंद्र सिंह धोनी, गौतम गंभीर, सचिन तेंदुलकर , राबिन उत्थप्पा,राहुल द्रविड़, युवराज सिंह, इरफान पठान, रोमश पवार, हरभजन सिंह, श्रीसंत, जहीर खान ।